धानापुर में राह चलते महिलाओं बालिकाओं को अश्लील टिप्पणी करने वाला एक युवक गिरफ्तार
14 May 2026, 12:07 PM
मिशन शक्ति' अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने और आपत्तिजनक इशारे करने का आरोपित है।
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र में 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने और आपत्तिजनक इशारे करने का आरोपित है। घटना 12 मई 2026 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, धानापुर थाना पुलिस गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि नरौली तिराहे पर स्थित इंडियन बैंक (पूर्व में इलाहाबाद बैंक) के सामने एक युवक महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है और अभद्र इशारे कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान जगदीश राम पुत्र नरसिंह राम, निवासी ग्राम बिझवल, थाना धानापुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह जमानती अपराध होने के कारण उसे उसके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चन्द्रेश्वर सिंह, महिला कांस्टेबल मंजू, इंदु पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
धानापुर में राह चलते महिलाओं बालिकाओं को अश्लील टिप्पणी करने वाला एक युवक गिरफ्तार
धानापुर, चंदौली
सोनभद्र : सुकृत में प्रकृति का कहर, बाल बाल बजे पुलिस जवान
सोनभद्र
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन
धानापुर, चंदौली
शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विदाई समारोह का हुआ भव्य आयोजन
धानापुर, चंदौली
धानापुर: नौली में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थित में मौत, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा
धानापुर, चंदौली