पशु क्रूरता व अवैध गतिविधियों में लिप्त एक शातिर गिरफ्तार, चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के नेगुरा गांव का है निवासी
20 Apr 2026, 03:22 PM
थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार, आरोपी पर गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बेधड़क News 24
मिर्जापुर। जिले के संतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु क्रूरता और अवैध गतिविधियों में शामिल एक आरोपी को धर दबोचा। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पटेहरा पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इंतजार अंसारी (38 वर्ष) निवासी नेगुरा, थाना धानापुर जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के सिलसिले में घूम रहा था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार, आरोपी पर गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि पशु क्रूरता और अवैध काम करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
निर्माणाधीन न्यायालय भवन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
चंदौली
धानापुर : कवलपुरा में आकाशीय बिजली से एक किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धानापुर, चंदौली
अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ कि सहेपुर गांव में लाखों की लागत से बना मार्ग धंस गया
धानापुर, चंदौली
हद है :- चोरी लिखवा दो, लूट का मुकदमा लिखा तो हो जाऊंगा सस्पेंड
प्रयागराज
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले
लखनऊ