सर्दियों में छोटी सी भूल से गंवा बैठेंगे अपने बाल
29 Nov 2025, 08:40 AM
• यह संक्रमण इन्फेक्शन और सूजन पैदा करता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं • विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बालों को पूरी तरह से सुखाएं, तुरंत ढके नहीं • समय पर इलाज करवाने से दूर हो सकती है गंजेपन की समस्या तक इलाज करना प्रभावी तरीका
सर्दियों में गिले व नाम बालों को ढकने से बचे
बेधड़क News 24
गीले बालों को ढकने से हो सकता है "स्कैल्प रिंगवर्म" का खतरा
सर्दियों में एक गलती से आप अपने खूबसूरत बाल गंवा बैठेंगे। दरअसल, ठंड में बालों को पूरी तरह से सुखाए बिना टोपी या स्कार्फ पहनने से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है।
हाल ही में इस संबंध में ब्रिटेन के त्वचा और बाल रोग विशेषज्ञों ने एक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि गीले या नम बालों को ढकने से 'स्कैल्प रिंगवर्म' या फंगल संक्रमण पनप सकता है। यह बालों की जड़ों और स्कैल्प में सूजन और जलन पैदा कर सकता है। यह संक्रमण त्वचा से त्वचा संपर्क या संक्रमित वस्तुओं से फैलता है। सामान्य तौर पर यह टोपी, कंघी, हेयरब्रश, तौलिये और तकिए के कवर जैसी चीजें साझा करने से भी हो सकता है। जब बाल गीले होते हैं और उस पर टोपी या स्कार्फ रखा जाता है तो बंद और नमी से संकम्रण की संभावना बढ़ जाती है। नतीजा यह होता है कि बालों की जड़ें कमजोर होकर झड़ने लगती हैं। अगर समय रहते इलाज न किया जाए, तो यह छोटे-छोटे धब्बों में बदल सकता है।
एहतियात बरतें : विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अच्छा होगा कि बाल पूरी तरह सुखाने के बाद ही सिर ढकें। अगर सिर मैं खुजली, लाल धब्बे या दाद के लक्षण दिखें तो घावों को कभी भी खुजलाएं नहीं। इससे संक्रमण शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। साथ ही, संक्रमित बिस्तर, कपड़े या टोपी को तुरंत धोना चाहिए। हल्के संक्रमण को आमतौर पर एंटीफंगल शैम्पू या क्रीम से ठीक किया जा सकता है। गंभीर मामलों में एंटीफंगल दवा की जरूरत होती है। बच्चों में संक्रमण होने पर स्कूल और परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी देना जरूरी है। पूरे परिवार के लिए हफ्ते में दो बार मेडिकेटेड शैम्पू से चार हफ्ते तक इलाज करना प्रभावी तरीका होता है। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि सर्दियों में लोग अक्सर टोपी साझा करते हैं, जो संक्रमण का जोखिम और बढ़ा देता है। ध्यान रहे कि सर्दियों में गीले बालों पर टोपी पहनने से बचना, सफाई रखना और समय पर इलाज करवाना बालों की सेहत और गंजेपन से बचाव के लिए असरदार उपाय हैं।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी