शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विदाई समारोह का हुआ भव्य आयोजन
13 May 2026, 04:28 PM
समारोह के मुख्य अतिथि सकलडीहा पीजी कॉलेज समाजशास्त्र के प्रोफेसर दयाशंकर सिंह रहे। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर विदाई समारोह की शुरुआत की गई।
बेधड़क News 24
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के बीए, बीएससी और एमए के समस्त छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह महाविद्यालय के गांधी सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सकलडीहा पीजी कॉलेज समाजशास्त्र के प्रोफेसर दयाशंकर सिंह रहे। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर विदाई समारोह की शुरुआत की गई। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर दयाशंकर सिंह का बैच लगाकर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया । डॉ. नौशाद अहमद ने प्राचार्य प्रोफेसर ध्रुव भूषण सिंह का बैच लगाकर अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद कार्यक्रम की श्रृंखला प्रारंभ हुई। सजी-धजी हुई खूबसूरत वेशभूषा मे बीए बीएससी और एमए के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सबसे पहले बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने एंजेल गुप्ता और खुशबू ने सामूहिक नृत्य करके विदाई समारोह की शुरुआत की उसके बाद टाइटल के द्वारा बीए की छात्राएं अंकिता पाल आफरीन, आंचल,आरजू ,नेहा यादव, आयुषी सिंह, श्रेया यादव, सबा खान को मंच पर आमंत्रित किया गया। और डॉ. नौशाद अहमद चीफ प्रॉक्टर शाहिद हिरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने सभी छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसी कड़ी में प्रीति पाण्डेय, रोशनी ने मनमोहक नृत्य किया। जिससे सभागार में तालियों की गूंज होने लगी। एमए की छात्रा अर्चना सिंह ने महाविद्यालय की सफर के बारे में बताया सभी शिक्षकों का धन्यवाद दिया और कहा कि आज मैं जो कुछ भी हु शिक्षकों की वजह से हूं। श्रेया यादव, सबा खान, आयुषी सिंह ने अपने महाविद्यालय के सफर के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने बीए के छात्राओं को स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन बहुत भावुक होता है इस ग्रामीण परिवेश में इतने सुंदर आयोजन की तारीफ की और छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस शानदार विदाई समारोह में जो प्रतियोगिता आयोजित की गई उसमें बैलून डांस, पेपर डांस, म्यूजिकल चेयर, रैंप वॉक प्रतियोगिता आयोजित की गई। रैंप वॉक में आफरीन तृतीय, आंचल द्वितीय और प्रथम स्थान अंकिता पॉल को मिला। रविगुप्ता, मृत्युंजय, आकाश, तालिब और मिश्रा जी का आकर्षक ड्रेस में दोस्ती के ऊपर सामूहिक नाटक देख कर सबकी आँखें भर आई। सभी ने एक दूसरे के साथ ऑटो ग्राफ शेयर किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि ग्रामीण इलाके में इतनी खूबसूरत तरीके से विदाई समारोह का आयोजन किया गया और बड़े अनुशासन तरीके से सभी छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया इसके लिए आयोजन समिति के सभी सदस्य को उन्होंने बधाई दिया और साथ ही साथ जो विदाई समारोह में उपस्थित छात्राओं की शुभकामनाएं दी। जिससे वह आगे चल कर अपना कैरियर में अच्छा कार्य कर सके। इस प्रोग्राम में मुख्य भूमिका में अनामिका, कविता, एंजेल, खुशबू, तनु, नाजिया, विजय लक्ष्मी, साइमा, अंशिका मुख्य भूमिका में नजर आई। इस समारोह में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ नौशाद अहमद ने दिया।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन
धानापुर, चंदौली
शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विदाई समारोह का हुआ भव्य आयोजन
धानापुर, चंदौली
धानापुर: नौली में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थित में मौत, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा
धानापुर, चंदौली
34 घंटे बाद भी गंगा में डूबे युवक का नहीं चला पता, परिजनों से सांसद वीरेंद्र सिंह मिल ढांढस बढ़ाया
धानापुर, चंदौली
गंगा में डूबा युवक के तलाश में स्थिरता बरतने पर लोगो में आक्रोश,धानापुर-चहनियां मुख्य मार्ग पर चक्का जाम
धानापुर, चंदौली