मौसी के घर युवती ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
28 Nov 2025, 07:35 AM
मौसी के घर घूमने आई, युवक्ति ने लगाई फांसी
जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले जाती पुलिस व मौके पर लोगो की लगी भीड़
बेधड़क News 24
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में एक युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार भांवरकोल इलाके के बाठा गांव निवासी रामचंद्र गोड़ की पुत्री खुशबू कुमारी (19) अपने मौसी के घर सुखडेहरा आई थी।
खुशबू बोधिसत्व हाई स्कूल मसोन में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की दोपहर में सभी परिजन खेत में काम करने हेतु बाहर गए थे। इस दौरान खुशबू ने शाम लगभग 3:30 बजे कमरे में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। खेत से काम करके जब मृतका के मौसा मोती गोड़ घर पहुंचे तो खुशबू को फंदे से लटका देख सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष भांवरकोल संतोष कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। खुशबू ने किन कारणों से फांसी लगाया अभी तक कोई भी बताने को तैयार नहीं है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली