88 में 60 लेखपाल मिले गैरहाजिर, एसडीएम ने जारी किया स्पष्टीकरण
22 Sep 2026, 03:25 PM
एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लेखपाल मंगलवार को तहसील में उपस्थित रहकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और जनता की समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी
बेधड़क News 24
लेखपालों की कार्यशैली पर शिकायतों के बाद सख्ती, लापरवाही पर निलंबन की चेतावनी
सकलडीहा। तहसील में लेखपालों की कार्यशैली और उपस्थिति को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर एसडीएम आकांक्षा सिंह ने सख्त कदम उठाया है। मंगलवार को एसडीएम ने तहसील पहुंचकर लेखपालों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। इस दौरान कुल 88 लेखपालों में से 60 लेखपाल अनुपस्थित मिले। बड़ी संख्या में लेखपालों के अनुपस्थित मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित लेखपालों को तत्काल अनुपस्थित करते हुए कठोर चेतावनी के साथ स्पष्टीकरण जारी किया। बताया जा रहा है कि तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले लोगों को कई बार लेखपालों के कार्यालय में नहीं मिलने की शिकायत रहती थी। ग्रामीणों का आरोप था कि लेखपाल क्षेत्र में होने का हवाला देकर तहसील मुख्यालय पर निर्धारित समय में उपलब्ध नहीं रहते हैं। और नाही फोन उठाते है, जिससे आय, जाति, निवास, वरासत, भूमि संबंधी मामलों सहित अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम आकांक्षा सिंह ने लेखपालों की उपस्थिति की जांच की। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन के दौरान 88 में से 60 लेखपाल अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद एसडीएम ने सभी अनुपस्थित लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है। साथ ही कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लेखपाल मंगलवार को तहसील में उपस्थित रहकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और जनता की समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तहसील के लेखपालों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं, शिकायत लेकर तहसील पहुंचने वाले लोगों ने एसडीएम के कदम को महत्वपूर्ण बताया है।
88 में 60 लेखपाल मिले गैरहाजिर, एसडीएम ने जारी किया स्पष्टीकरण
सकलडीहा, चंदौली
परीक्षित की कथा के साथ कल्कि अवतार का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
धानापुर, चंदौली
मनरेगा के सामग्री मद का भुगतान न होने से प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों में नाराजगी, जताया विरोध
धानापुर, चंदौली
राहत : चोरी व बरामदगी मामले में आरोपी को अदालत से मिली जमानत
वाराणसी
चंदौली : फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र से नौकरी हथियाने का मामला, शिक्षक पर मुकदमा
चंदौली