दी ईडेन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
26 Jan 2026, 07:09 PM
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य आर० पी० सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ
दी ईडेन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चें
बेधड़क News 24
मिर्जापुर। 26 जनवरी, 2026क्षेत्र के अदलहाट स्थित दी इडेन स्कूल के प्रांगण में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य आर० पी० सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगा फहराने के पश्चात उन्होंने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाकर पूरे विद्यालय परिसर को ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक प्रभा सिंह, उप-प्रधानाचार्या शिवा सिंह एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने देश की महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने बताया कि आज का दिन हमें सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं की दूरदर्शिता और बलिदान की याद दिलाता है। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के बाद ही भारत एक पूर्ण गणतंत्र बना, जिससे हमें अपने स्वयं के नियम-कायदों के साथ आगे बढ़ने की शक्ति मिली।समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रा सचिका सिंह ने संविधान के महत्व और गणतंत्र दिवस के इतिहास पर अपने विचार साझा किए। वहीं सान्वी सिंह, दिव्या सिंह, रिया सिंह एवं आस्था सिंह ने देशभक्ति से प्रेरित मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। कक्षा 11 के छात्र कुशाग्र पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत एकल शास्त्रीय नृत्य, जो भगवान शंकर की विभिन्न भाव-भंगिमाओं पर आधारित था, कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। छोटे बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और उनकी प्रतिभा की खूब सराहना की गई।कार्यक्रम के समापन सत्र में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या ने सभी देशवासियों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर पन्ना लाल यादव, संजय विश्वकर्मा, सुनील सिंह, यदुनन्दन यादव, प्रमोद गुप्ता, बृजेश कुमार, डॉ० बृजेश कुमार सिंह, राजकुमार, अश्वनी मौर्या, अन्जली श्रीवास्तव, शशिकला सिंह, अनुपमा, कल्पना सैनी, बीनू विश्वकर्मा, सुहानी सिंह सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली