स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
27 Jan 2026, 07:41 AM
शाहिना ख़ानम ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने देश की रक्षा और विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यालय के बच्चे
बेधड़क News 24
धानापुर। कस्बा स्थित स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्कॉलर्स समूह के प्रबंधक मृत्युंजय सिंह, निदेशक एवं प्रिंसिपल शाहिना ख़ानम की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय पर्व के उत्सव में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से देश की स्वतंत्रता और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर शाहिना ख़ानम ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने देश की रक्षा और विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एकजुट होकर भाग लिया।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली