{"time":1769435159465,"blocks":[{"id":"Wtf4TmQgLf","type":"paragraph","data":{"text":"चतुरीपुर (चन्दौली): राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर चतुरीपुर स्थित आदर्श जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हिम्मत बहादुर सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगे को सलामी देने के उपरांत छात्रों द्वारा जोश और उत्साह के साथ 'प्रभात फेरी' निकाली गई, जिसमें देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा