प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय अजय शंकर पाठक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने नैनी थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराते हुए पुलिस से तलाश कराने की गुहार लगाई है।
पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार अजय शंकर पाठक रोजाना की तरह शाम करीब चार बजे टहलने और व्यायाम करने के लिए घर से निकले थे। आमतौर पर वह करीब एक घंटे में वापस घर लौट आते थे, लेकिन 20 अगस्त को देर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों के मुताबिक अजय शंकर पाठक पूर्व में पैरालाइसिस से पीड़ित रहे हैं। हालांकि उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन बोलने में उन्हें कुछ परेशानी होती है। घटना के समय वह हाफ पैंट और हाफ टी-शर्ट पहने हुए थे। उनका मोबाइल फोन घर पर ही मिला है।
लापता व्यक्ति के भाई अमित शंकर पाठक ने नैनी पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अजय शंकर पाठक की तलाश कराने का अनुरोध किया है। पुलिस ने सूचना दर्ज कर मामले की जांच चौकी प्रभारी नैनी कस्बा को सौंप दी है।

image
लापता अजय शंकर पाठक