{"time":1778501998567,"blocks":[{"id":"UjcW1EzB5x","type":"paragraph","data":{"text":"धानापुर। कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास मिश्रा एग्री बिजनेस की दुकान से दिनदहाड़े चोरों ने काउंटर में रखा 50 हजार के नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार के दोपहर लगभग 1 बजे दुकानदार बबलू मिश्रा आधा सटर गिरा कर भोजन करने गए थे। भुक्तभोगी के अनुसार चोर शायद पहले से ही फिराक में बैठे है, मौका मिलते ही हाथ साफ कर लिए। बीच बाजार में दिनदहाड़े चोरी के इस घटना से हड़कंप मच गया। तहरीर के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।"}},