308 पहियों वाला ‘बाहुबली ट्रक’ चंदौली पहुंचा, सड़क पर उमड़ी लोगों की भीड़
25 Sep 2026, 08:01 PM
चंदौली की सड़क पर इसके पहुंचते ही लोगों में इसे करीब से देखने की उत्सुकता दिखाई दी। सड़क किनारे खड़े लोग विशालकाय ट्रक और उस पर लदे वेसल की तस्वीरें लेने लगे। देखते ही देखते यह ‘बाहुबली ट्रक’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
बेधड़क News 24
करीब 200 टन वजनी औद्योगिक वेसल लेकर धीमी रफ्तार से बढ़ रहा महाकाफिला, मोबाइल कैमरों में कैद करने की लगी होड़
चंदौली। जिले की सड़कों पर शुक्रवार को उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक करीब 200 टन वजनी औद्योगिक वेसल लेकर पहुंचा। सड़क से गुजरते इस भारी-भरकम वाहन को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुट गई। लोग मोबाइल फोन से इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आए। बताया जा रहा है कि विशाल औद्योगिक वेसल बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा के पारादीप पोर्ट पहुंचा था। इसके बाद विशेष भारी मालवाहक वाहन के जरिए इसे झारखंड और बिहार होते हुए चंदौली लाया गया। अब यह महाकाफिला वाराणसी के रास्ते बलरामपुर स्थित चीनी मिल/एथेनॉल प्लांट की ओर रवाना हो रहा है। करीब 100 फीट लंबे इस विशेष ट्रक पर भारी वजन को संतुलित करने के लिए 308 पहियों का इस्तेमाल किया गया है। इतने अधिक पहियों वाले ट्रक को सड़क पर चलता देख लोग हैरान रह गए। भारी वजन और विशाल आकार के कारण इसकी रफ्तार भी बेहद धीमी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह वाहन प्रतिदिन करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी ही तय कर पा रहा है। चंदौली की सड़क पर इसके पहुंचते ही लोगों में इसे करीब से देखने की उत्सुकता दिखाई दी। सड़क किनारे खड़े लोग विशालकाय ट्रक और उस पर लदे वेसल की तस्वीरें लेने लगे। देखते ही देखते यह ‘बाहुबली ट्रक’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
308 पहियों वाला ‘बाहुबली ट्रक’ चंदौली पहुंचा, सड़क पर उमड़ी लोगों की भीड़
चंदौली
नशा मुक्ति से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव
धानापुर, चंदौली
वाराणसी : पत्रकार से अभद्रता पर बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी सिपाही रानू कुमार निलंबित
वाराणसी
वाराणसी: पत्रकार से अभद्रता पर भड़का आक्रोश, बारिश में अर्धनग्न प्रदर्शन, लखनऊ से दिल्ली तक पहुंची आवाज
वाराणसी
शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को मिली 8.40 करोड़ की सौगात, नए भवन का विधायक ने किया शिलान्यास
धानापुर, चंदौली