पीएम किसान निधि की 22वीं किश्त जारी : चंदौली के 1.98 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि
13 Mar 2026, 07:40 PM
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त किसानों को बधाई दिया गया।
बेधड़क News 24
चंदौली। उप कृषि निदेशक चन्दौली भीमसेन ने बताया कि आज दिनांक 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सायं 5 बजे गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसानों की 22वीं किश्त जारी किया गया। जिसमें जनपद-चन्दौली के कुल 198246 किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त कृषकों के खाते में हस्तान्तरित की गयी। जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र तथा समस्त विकास खण्ड एवं समस्त ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों पर प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली में लाइव प्रसारण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सैयदराजा सुशील सिंह की उपस्थिति में आयोजन किया गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत 05 दिवसीय कृषि सखी एवं सी०आर०पी० प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी कुल 44 कृषि सखी एवं सी०आर०पी० को प्रमाण पत्र अपने कर कमलों द्वारा वितरित किया गया तथा प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रेरित किया गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त किसानों को बधाई दिया गया। इस अवसर पर डा० नरेन्द्र रघुवंशी अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली, डा० अमित सिंह, के०वी० के वैज्ञानिक, श्री मानसिंह अवर अभियन्ता, श्री अरूण कुमार यादव, विषय वस्तु विशेषज्ञ, श्री अमित कुमार प्रजापति, विकास खण्ड धानापुर कृषि विभाग, कृषक गण श्री रिपुसूदन पाण्डेय, श्री ओंमकार सिंह, श्री शारदा पाठक व अन्य प्रगतिशील कृषक तथा अन्य कृषि सखी उपस्थित रहे।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली