इलाज के दौरान 22 वर्षीय प्रमोद राजभर की मौत, थाना घेर कार्रवाई की मांग कर रहे परिजन
27 Nov 2025, 06:06 PM
टक्कर मार कर फरार हुए चार पहिया वाहन सवार, लोगो में आक्रोश कार्रवाई की मांग
मृतक प्रमोद राजभर की फाइल फोटो
बेधड़क News 24
वाराणसी। जिले के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के छोटा लालपुर स्थित राजघराना मार्बल के सामने 22-23 नवंबर की रात एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ड्राइवर प्रमोद राजभर (22) को टक्कर मार दी थी।गंभीर रूप से घायल प्रमोद को पहले दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, वहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें रसूलगढ़ (सलारपुर) के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां आज 27 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक प्रमोद राजभर पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश राजभर, चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और मात्र 10 महीने पहले खुद प्रमोद की शादी हुई थी। परिवार का कहना है कि प्रमोद ड्राइवर का काम करते थे। घटना के बाद से ही परिजन लालपुर पांडेयपुर थाने पर जमा हैं और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों में भारी रोष है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली