स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में 120 किशोरियां हुई लाभान्वित
08 Apr 2026, 06:30 PM
महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया एवं कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों को जागरूक करते प्रभारी चिकित्साअधिकारी डा. रितेश कुमार।
बेधड़क News 24
चहनियां। खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था द्वारा चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया एवं कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.रितेश कुमार व डा.अमृता सिंह, डा.कविता (मेडिकल आफिसर) एवं संस्था के निदेशक प्रेम चंद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान डा.अमृता सिंह ने किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, एनीमिया के कारण, लक्षण एवं उसके रोकथाम के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आयरन युक्त आहार जैसे हरी सब्जियां, दालें एवं फल के नियमित सेवन पर विशेष जोर दिया। डा.कविता ने किशोरियों को मासिक धर्म एवं उससे जुड़ी स्वच्छता के महत्व को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि उचित स्वच्छता अपनाने से कई प्रकार के संक्रमण एवं बीमारियों से बचा जा सकता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रितेश कुमार ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए किशोरियों एवं महिलाओं से इनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी किशोरियों को निःशुल्क जांच, दवाइयां एवं सेनेटरी पैड वितरित किए गए। कुल 120 किशोरियां इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुईं। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर सुजीत कुमार, सुपरवाइजर आकाश मौर्य, महिला सुपरवाइजर काजल, कविता सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54 वां जन्मदिन बांसफोडवा बस्ती के लोगों के साथ मनाया
चहनियां, चंदौली
पौधे मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं - अरुण जायसवाल
चहनियां, चंदौली
थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत ली शपथ, मानव जीवन में नशा से नुकसान को गिनाया
धानापुर, चंदौली
एनकाउंटर में ढेर असद की तरह हो बाकी हत्यारों का भी हाल, सूर्या की मां का आया पहला बयान; उठाई एक और बड़ी मांग
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
हर्ष : आशुतोष सिंह (मिन्टू) बने ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के प्रदेश सचिव
चंदौली